मुस्लिम-जाट पॉलिटिक्स से अलग राह पर क्यों निकल पड़े जयंत चौधरी?
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. बीजेपी के संग दोस्ती का रंग आरएलडी पर चढ़ने लगा
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. बीजेपी के संग दोस्ती का रंग आरएलडी पर चढ़ने लगा है. चौधरी चरण सिंह से लेकर चौधरी अजित सिंह और आरएलडी के परंपरागत पैटर्न से अलग जयंत चौधरी चल रहे हैं. आरएलडी लंबे समय तक जाट और मुस्लिम समीकरण के सहारे पश्चिमी यूपी में राजनीति करती रही, लेकिन अब जयंत चौधरी इस केमिस्ट्री से बाहर निकलकर नए सियासी गणित बैठाने में जुट गए हैं.
