इंजन खराबी, माइलेज, पानी की खपत! E20 पेट्रोल पर सरकार का जवाब
देश में E20 पेट्रोल को लेकर लंबे समय से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. क्या इथेनॉल की ब्लेंडिंग 20% से ज्यादा होगी. क्या
देश में E20 पेट्रोल को लेकर लंबे समय से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. क्या इथेनॉल की ब्लेंडिंग 20% से ज्यादा होगी. क्या पुराने वाहनों के इंजन को इससे नुकसान होता है या माइलेज कम होता है?
क्या पानी की खपत बढ़ेगी? अब सरकार ने संसद में इन सभी सवालों का विस्तार से जवाब दिया है. सरकार का कहना है कि फिलहाल
पेट्रोल में 20% से ज्यादा इथेनॉल मिलाने का कोई फैसला नहीं लिया गया है. साथ ही सरकार ने यह भी कहा कि इथेनॉल पूरी तरह
से सुरक्षित है और E20 पेट्रोल से बड़े पैमाने पर इंजन खराब होने का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है.
