इकलौता, 3 महीने पहले सगाई... यूक्रेन पोर्ट अटैक में अखिल की मौत
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास मारे गए चार भारतीय नाविकों में 26 वर्षीय अखिल जोयन भी शामिल हैं. अखिल केरल के कासरगोड जिले के
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास मारे गए चार भारतीय नाविकों में 26 वर्षीय अखिल जोयन भी शामिल हैं. अखिल केरल के कासरगोड जिले के रहने वाले थे और मर्चेंट नेवी में अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे.
करीब तीन महीने पहले उनकी सगाई हुई थी. एक महीने पहले ही उन्होंने दोबारा काम जॉइन किया था और अगले साल अप्रैल में उनकी शादी
होने वाली थी. वह वेल्लारिक्कुंडु गांव के रहने वाले थे और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे.
