अंबानी की जितनी नेटवर्थ, उससे 4 गुना मस्क ने एक महीने में गंवाई
एलोन मस्क ने बीते जून महीने में इतिहास रचते हुए दुनिया के पहले ट्रिलेनियर (World's First Trillionaire) का तमगा हासिल किया था और इसके पीछे
एलोन मस्क ने बीते जून महीने में इतिहास रचते हुए दुनिया के पहले ट्रिलेनियर (World's First Trillionaire) का तमगा हासिल किया था और इसके पीछे उनकी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के मार्केट डेब्यू का बड़ा रोल रहा, जिसकी अमेरिकी मार्केट में बंपर लिस्टिंग हुई थी. लेकिन, लिस्ट होने के बाद से ही स्पेसएक्स के शेयर में धड़ाधड़ गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अब तक जारी है और इसकी कीमत लिस्टिंग प्राइस से करीब आधे दाम पर आ गया है.
