सांप काटने से मौत का फर्जी सर्टिफिकेट बना लेते थे मुआवजा, 19 अरेस्ट
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक डॉक्टर, दो होम गार्ड और एक वकील समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक डॉक्टर, दो होम गार्ड और एक वकील समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने सांप के काटने से मौत का मुआवज़ा पाने के लिए फ़र्ज़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाईं और लाखों रुपये हड़प लिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी..
