क्या होता है PIP? शब्द सुनते ही कांप उठते हैं कर्मचारी, क्या जा सकती है नौकरी?
कॉर्पोरेट जगत में नौकरी के दौरान कर्मचारियों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करना हर कर्मचारी की
कॉर्पोरेट जगत में नौकरी के दौरान कर्मचारियों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करना हर कर्मचारी की प्राथमिकता होती है, लेकिन कई बार काम की गुणवत्ता, लक्ष्य पूरा करने या अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने जैसी वजहों से कंपनियां कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा करती हैं. इसी प्रक्रिया में एक ऐसा शब्द सामने आता है, जिसे सुनकर कई कर्मचारियों के मन में चिंता पैदा हो जाती है, वह परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट प्लान (PIP) है.
