'छात्रों पर क्यों चलाईं लाठियां?': राहुल समेत विपक्ष के नेता लोकसभा अध्यक्ष से मिले, कहा- सदन में हो चर्चा
Met the Hon’ble Lok Sabha Speaker today along with MPs of the Opposition. Our demand is simple: Parliament must have a detailed discussion on the
Met the Hon’ble Lok Sabha Speaker today along with MPs of the Opposition. Our demand is simple: Parliament must have a detailed discussion on the brutality unleashed on students yesterday and on the government’s complete lack of accountability for the examination crisis.… pic.twitter.com/qc2ptKQUt7 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026 राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को उनके भविष्य के बारे में सवाल उठाने पर पीटा गया। उन्होंने सवाल किया कि अगर संसद देश के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो यह किस काम के लिए है?
उन्होंने साफ किया कि विपक्ष इस मुद्दे को दबने नहीं देगा। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक सुनी जाए।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष ने मांग की है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सदन में अपनी विफलताओं पर स्पष्टीकरण दें। वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि विपक्ष को नीट और सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ियों और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दिल्ली पुलिस की हिंसा का मुद्दा उठाने के लिए समय दिया जाए।वहीं, छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई से दुखी होकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया।
उन्होंने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को दबाने के लिए बल प्रयोग की निंदा की। खड़गे ने एक्स पर लिखा कि देश ने सरकार की ओर से लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र की जननी' अपने बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करती है।यह विवाद नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के आरोपों को लेकर सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ा है। सीजेपी (CJP) के इस प्रदर्शन के दौरान संसद की ओर मार्च हिंसक हो गया था।
इसके बाद पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी थीं। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है और यह 13 अगस्त तक चलेगा।
