'तुझे भी मुस्लिम बना देंगे', अस्पताल संचालक ने दलित नर्स के परिजनों को धमकाया
अमरोहा के हसनपुर में निजी अस्पताल के संचालक पर दलित नर्स का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ
अमरोहा के हसनपुर में निजी अस्पताल के संचालक पर दलित नर्स का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है. परिजनों द्वारा अस्पताल के बाहर धरना देने के बाद पुलिस हरकत में आई और एफआईआर दर्ज कर गायब युवती व आरोपी की तलाश शुरू की.
