कौन है हरमनवीर सिंह, जिसका FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में आया नाम
अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह का नाम भी शामिल हो गया है. FBI ने
अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह का नाम भी शामिल हो गया है. FBI ने उसकी तस्वीर और पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करते हुए लोगों से उसकी गिरफ्तारी में मदद करने की अपील की है. जांच एजेंसी का दावा है कि वह कई फर्जी नामों का भी इस्तेमाल करता था, जिनमें हरि गौतम और हरमन संधू प्रमुख हैं. अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक हरमनवीर फिलहाल फरार है और लगातार उसकी तलाश की जा रही है.
