पुराने मॉल्स हो रहे फेल, फिर भी दिल्ली-ncr में बन रहे नए मॉल
दिल्ली और एनसीआर में आने वाले दिनों में और नए मॉल खुलेंगे. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, साल
दिल्ली और एनसीआर में आने वाले दिनों में और नए मॉल खुलेंगे. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 से 2028 के बीच आने वाले नए मॉल्स में आधी से ज्यादा हिस्सेदारी अकेले दिल्ली की होगी.
इस अवधि के दौरान NCR में लगभग 71 लाख वर्ग फुट संगठित रिटेल स्पेस जुड़ने की उम्मीद है. इसमें से दिल्ली अकेले लगभग 37 लाख
वर्ग फुट यानी 52% का योगदान देगी. इसके बाद गुरुग्राम 26 लाख वर्ग फुट यानी 37% और नोएडा 8 लाख वर्ग फुट यानी 11% हिस्सेदारी
के साथ क्रमश, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहेंगे.
