मेटल डिटेक्टर ने खोली कैदी की पोल, रेक्टम से निकला गांजा
महाराष्ट्र में पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल में सुरक्षा जांच के दौरान एक अंडरट्रायल कैदी की अनोखी तस्करी का खुलासा हुआ है. 21 वर्षीय आरोपी
महाराष्ट्र में पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल में सुरक्षा जांच के दौरान एक अंडरट्रायल कैदी की अनोखी तस्करी का खुलासा हुआ है. 21 वर्षीय आरोपी अदालत से सुनवाई के बाद जेल लौट रहा था. सामान्य तलाशी में तो कुछ नहीं मिला, लेकिन मेटल डिटेक्टर बजने पर अधिकारियों को उस पर शक हुआ. पूछताछ के बाद आरोपी ने कबूल किया कि उसने गांजा अपने मलाशय (रेक्टम) में छिपा रखा है.
