नेशनल ओलंपियाड्स: टॉप-3 चैंपियंस को मिलेगा यूरो स्पेस सेंटर जाने का मौका, लकी ड्रॉ से होगी विजेताओं की घोषणा
टेक एंड एआई ओलंपियाड पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगा अन्य विषय क्यूएमआर आधारित ऑफलाइन परीक्षा के रूप में होंगे नेशनल, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट एवं स्कूल लेवल पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे प्रत्येक प्रतिभागी को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा इस पुरस्कार का उद्देश्य केवल अंक आधारित सफलता को सम्मानित करना नहीं
टेक एंड एआई ओलंपियाड पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित होगा अन्य विषय क्यूएमआर आधारित ऑफलाइन परीक्षा के रूप में होंगे नेशनल, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट एवं स्कूल लेवल पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे प्रत्येक प्रतिभागी को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा इस पुरस्कार का उद्देश्य केवल अंक आधारित सफलता को सम्मानित करना नहीं, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करना है जो कुछ नया सीखने, तार्किक सोच और नई तकनीकों को अपनाने की क्षमता रखते हैं।
चैंपियंस अवार्ड के लिए कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थी पात्र होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को निर्धारित 5 विषयों में भाग लेना होगा, जिनमें टेक एंड एआई ओलंपियाड में भागीदारी अनिवार्य होगी। साथ ही विद्यार्थियों को सभी चयनित विषयों में लेवल-2 के लिए क्वालिफाई करना आवश्यक होगा।निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 2 प्रतिशत प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
इसके पश्चात चयनित विद्यार्थियों के बीच लकी ड्रा आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से 3 चैंपियन अवार्ड विजेताओं का चयन होगा।आज प्रतिस्पर्धा केवल स्कूल परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तैयारी को परखना, लाखों विद्यार्थियों के बीच अपनी स्थिति समझना और लगातार स्वयं को बेहतर बनाना समय की आवश्यकता है। ओलंपियाड्स विद्यार्थियों को कठिन प्रश्नों का सामना करने, सीमित समय में सही निर्णय लेने, परीक्षा अनुशासन विकसित करने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
यही अनुभव आगे चलकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी सफलता की मजबूत नींव बनता है।यदि आप भी अपने बच्चे को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा, एआई आधारित परफार्मेंस एनालिसिस और चैंपियंस अवार्ड के माध्यम से यूरोपियन स्पेस सेंटर की शैक्षणिक यात्रा का अवसर दिलाना चाहते हैं, तो आज ही पंजीकरण करें।
