CDS: जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भारत के नए सीडीएस के रूप में पदभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
VIDEO | Delhi: Chief of Defence Staff General NS Raja Subramani says, "Atma Nirbharta is a central pillar of our national security. We will accelerate the development, induction and integration of indigenous weapons in our armed forces. Innovation in thought and action will drive… pic.twitter.com/6t6NkAIHWV — Press Trust of India
VIDEO | Delhi: Chief of Defence Staff General NS Raja Subramani says, "Atma Nirbharta is a central pillar of our national security. We will accelerate the development, induction and integration of indigenous weapons in our armed forces. Innovation in thought and action will drive… pic.twitter.com/6t6NkAIHWV — Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026 उन्होंने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने देश के हितों की रक्षा की है। उन्होंने उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जिनके बलिदान से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि सशस्त्र बल समर्पण, साहस और सम्मान के साथ देश की सेवा करते रहेंगे। सीडीएस के रूप में उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी एकीकृत सैन्य कमान बनाना है।जनरल सुब्रमणि का सैन्य करियर 40 साल से भी ज्यादा लंबा है।
उन्होंने अलग-अलग इलाकों और संघर्षों के बीच काम किया है। वह 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक थल सेना के उप प्रमुख रहे। इससे पहले मार्च 2023 से जून 2024 तक वह मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के छात्र रहे हैं।
14 दिसंबर 1985 को उन्हें गढ़वाल राइफल्स की आठवीं बटालियन में कमीशन मिला था।
