₹4 करोड़ का फ्लैट फिर भी बालकनी में कपड़े सुखाने पर रोक क्यों
मुंबई के वर्ली, बांद्रा, पवई और लोअर परेल जैसे पॉश इलाकों में ₹4 करोड़ से अधिक खर्च करके सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदने के बाद भी आप
मुंबई के वर्ली, बांद्रा, पवई और लोअर परेल जैसे पॉश इलाकों में ₹4 करोड़ से अधिक खर्च करके सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदने के बाद भी आप अपनी बालकनी में कपड़े या तौलिया सुखाने के लिए स्वतंत्र नहीं हो सकते हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आजकल कई प्रीमियम हाउसिंग सोसायटियां इमारत की खूबसूरती बनाए रखने, उसकी प्रीमियम विजुअल अपील को संजोने और प्रॉपर्टी की रिसेल वैल्यू सुरक्षित रखने के तर्क के साथ बालकनी या खिड़की के बाहर कपड़े सुखाने पर सख्त पाबंदी लगा रही हैं.
