कभी ग्रीन... तो कभी रेड, आखिर आज कन्फ्यूज क्यों है शेयर बाजार?
सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है. फ्लैट शुरुआत
सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है. फ्लैट शुरुआत के बाद सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स पल में ग्रीन जोन में नजर आ रहे हैं, तो अगले ही पल गिरावट के साथ रेड जोन में पहुंच रहे. बाजार में ये उतार-चढ़ाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जबकि विदेशों से पॉजिटिव सिग्नल मिल रहे हैं. दरअसल, एशियाई शेयर बाजारों ने बीते कारोबारी दिन के बड़े क्रैश के बाद जोरदार वापसी की है, तो वहीं Gift Nifty भी बढ़त में कारोबार करता दिखा है, जो कि सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाता है.
