'जिगर वाले शूटर चाहिए...' PAK एजेंट के जाल में फंसा यूपी का शहरोज
यूपी ATS ने बलरामपुर से 29 वर्षीय शहरोज अहमद को ISI नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपी फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी
यूपी ATS ने बलरामपुर से 29 वर्षीय शहरोज अहमद को ISI नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपी फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी एजेंट जसवीर चौधरी के संपर्क में आया था. वह ₹5,000 एडवांस लेकर राजस्थान के श्रीगंगानगर से हथियार व विस्फोटक हासिल कर आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था.
