UP में 1.95 लाख गाड़ियों का खेल खत्म! सरकार का बड़ा एक्शन
अगर आप यूपी से हैं और आपके घर में कोई पुरानी कार या बाइक खड़ी सिर्फ धूल खा रही है, तो ये खबर आपके काम
अगर आप यूपी से हैं और आपके घर में कोई पुरानी कार या बाइक खड़ी सिर्फ धूल खा रही है, तो ये खबर आपके काम की है.
क्योंकि उत्तर प्रदेश में ऐसी गाड़ियों की गिनती अब सिर्फ उम्र से नहीं, फिटनेस से होगी. जो वाहन टेस्ट में फेल होंगे, उनका अगला पड़ाव सड़क नहीं, सीधे स्क्रैपिंग सेंटर होगा.
राज्य में अब तक 1.95 लाख से ज्यादा पुरानी गाड़ियां कबाड़ बन चुकी हैं. सरकार का दावा है कि इससे सड़कें सुरक्षित होंगी, प्रदूषण घटेगा
और नई गाड़ी खरीदने वालों को टैक्स में भी राहत मिलेगी.
