ऐश्वर्या राय का 'स्लिम' अवतार! ऑल ब्लैक लुक ने उड़ाए होश, Photos
Aishwarya Rai Bachchan Airport Look: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक और बच्चन परिवार की बहुरानी ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी कैमरे के सामने
Aishwarya Rai Bachchan Airport Look: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक और बच्चन परिवार की बहुरानी ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी कैमरे के सामने आती हैं, उनका स्टाइल लोगों का ध्यान खींच ही लेता है. इंटरनेशनल इवेंट्स में अपने लुक्स से चार-चांद लगाने वाली ऐश्वर्या ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया.
हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने बेहद सिंपल लेकिन क्लासी ऑल ब्लैक लुक कैरी किया. बिना किसी तामझाम वाली ड्रेस और जूलरी के भी ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. उन्होंने साबित कर दिया कि असली स्टाइल कॉन्फिडेंस और सादगी में होता है.
ऐश्वर्या के लुक के साथ ही उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी सबके होश उड़ा रहा है. ऐश्वर्या की तस्वीरें देखकर लग रहा है कि उन्होंने वेट लॉस किया है. ऑल ब्लैक लुक में दिखीं बेहद एलिगेंट ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर का फिटेड ब्लेजर पहना था, जिस पर हल्की-सी एम्बेलिशमेंट थीं.
कोट की एम्बेलिशमेंट्स उनके लुक को एलिवेट करने का काम कर रही थी. इसके साथ उन्होंने ब्लैक टॉप और वाइड-लेग ट्राउजर पेयर किया. पूरा आउटफिट एकदम मैचिंग था, जो देखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ ट्रैवल फ्रेंडली भी लग रहा था.
