दिल्ली में आज किसानों का प्रदर्शन, इन रास्तों से बचकर निकलें
नई दिल्ली स्थित किसान घाट पर आज मंगलवार को आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन और रैली को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने
नई दिल्ली स्थित किसान घाट पर आज मंगलवार को आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन और रैली को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार, सुबह साढ़े 8 बजे से आवश्यकता के आधार पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं.
पुलिस ने यात्रियों को सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड और राजघाट डीटीसी डिपो रोड के आसपास के प्रभावित रास्तों से बचने की सलाह दी है. एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को समय से पहले यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया गया है.
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड और इससे सटे इलाकों में यातायात प्रभावित रह सकता है. यात्रियों से अपील की गई है कि वह इन मार्गों का
इस्तेमाल करने से बचें. इसके अलावा पुलिस ने एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपनी यात्रा समय से काफी पहले शुरू करने की अपील की है.
