प्रेग्नेंट मछली नेपाल से बहकर आई, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर नदी में छोड़ी गई
नेपाल की त्रिवेणी नदी से महराजगंज जिले के एक कैनाल में बहकर आई 147 किलो की डॉल्फिन मछली का रेस्क्यू चर्चा में है. प्रेग्नेंट मछली
नेपाल की त्रिवेणी नदी से महराजगंज जिले के एक कैनाल में बहकर आई 147 किलो की डॉल्फिन मछली का रेस्क्यू चर्चा में है. प्रेग्नेंट मछली को राप्ती नदी में छोड़ा गया. डॉल्फिन को सुरक्षित गोरखपुर लाने के लिए भटहट से 52 किलो के रास्ते में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. तकरीबन 1 घंटे के सफर के बाद डॉल्फिन को गोरखपुर के राप्ती तट पर लाकर इलाज के बाद राप्ती नदी में छोड़ दिया गया.
