यूपी में मानसून का 'रेड अलर्ट', इन जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से सक्रिय मानसूनी हवाओं के कारण अगले 24 घंटे कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन जलभराव की स्थितियां भी बन सकती हैं.
