सिक्किम लैंडस्लाइड में 7 की मौत, मीथेन ब्लास्ट के बाद सुरंग में फंसे थे 27 मजदूर
सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन टनल के बाहर भूस्खलन होने से करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए थे. फंसे मजदूरों को बाहर निकालने
सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन टनल के बाहर भूस्खलन होने से करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए थे. फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है. ताजा जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. शवों को सिंगतम जिला अस्पताल, STNM अस्पताल (गंगटोक) और नामची जिला अस्पताल ले जाया गया है.
