शहीद दिवस रैली: कोलकाता में 1,000 से अधिक जवान तैनात, किन रास्तों पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा?
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक ममता बनर्जी गुट का कार्यक्रम बिरला तारामंडल के सामने होगा। वहीं, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला तृणमूल गुट मेयो
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक ममता बनर्जी गुट का कार्यक्रम बिरला तारामंडल के सामने होगा। वहीं, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला तृणमूल गुट मेयो रोड स्थित गांधी प्रतिमा के पास अपनी सभा आयोजित करेगा। उधर, कांग्रेस पार्टी ने शहीद मीनार मैदान में अपना मंच सजाया है।प्रशासन के अनुसार शहर के मध्य हिस्से में आम जनजीवन पूरी तरह ठप नहीं होगा। हालांकि, रेड रोड, मेयो रोड, कैथेड्रल रोड, क्वींसवे और डफरिन रोड पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रहने की आशंका है।
जरूरत पड़ने पर गाड़ियों को वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ा जाएगा। कैथेड्रल रोड का एक हिस्सा पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि दूसरे हिस्से से केवल सीमित वाहन ही गुजर सकेंगे।शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। मौके पर 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात हैं। पूरे इलाके पर आसमान से नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है।
सेंट्रल और साउथ डिवीजन के पांच पुलिस उपायुक्त (DC) स्तर के अधिकारी खुद सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सफर के दौरान अतिरिक्त समय लेकर ही घर से निकलें।सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल के दोनों गुटों का पहला अलग-अलग बड़ा शक्ति प्रदर्शन।कांग्रेस भी
शहीद मीनार मैदान में अलग रैली आयोजित कर अपनी ताकत दिखाएगी।बिरला तारामंडल, मेयो रोड (गांधी प्रतिमा) और शहीद मीनार पर अलग-अलग रैलियां होंगी।1000 से ज्यादा जवान, रैफ, केंद्रीय बल और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर सख्त निगरानी।कैथेड्रल रोड, मेयो रोड और रेड रोड समेत मध्य कोलकाता के प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
