CJP प्रोटेस्ट के दौरान झड़प में कई सीनियर अफसरों समेत 118 पुलिसकर्मी चोटिल
नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को 'संसद चलो' मार्च निकाला. जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे
नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को 'संसद चलो' मार्च निकाला. जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हुए, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.
