मॉनसून फिर एक्टिव! दिल्ली-ncr में तेज़ आंधी-तूफान और झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. कई इलाकों में तेज़ हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम वैज्ञानिकों
दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. कई इलाकों में तेज़ हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजधानी में 26 जुलाई तक बारिश का लंबा दौर जारी रह सकता है. इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने खास तौर पर 21 जुलाई की देर रात से 22 जुलाई की सुबह के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
