Deshhit: पहाड़ों पर कुदरत के तांडव की खौफनाक तस्वीरें
कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पहाड़ों पर मौसम का मूड ऐसा बिगड़ा है कि ठीक होने का नाम ही नहीं ले रहा। पहाड़ों पर बादल टूट
कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पहाड़ों पर मौसम का मूड ऐसा बिगड़ा है कि ठीक होने का नाम ही नहीं ले रहा। पहाड़ों पर बादल टूट रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश अब जानलेवा हो गई। लोग डरे हुए हैं। पता नहीं फ्लैश फ्लड कब और कहां से आ जाए। पहाड़ से जब सैलाब उतरा तो गाड़ियां तिनके की तरह बह गई। कुदरत के खौफनाक कहर की ये तस्वीर जम्मू कश्मीर के कारगिल की। पहाड़ से जब पानी नीचे उतरा तो रास्ते में जो कुछ भी मिला वो उसे अपने साथ ले गया। पहली गाड़ी को सैलाब बहा लेगी। दूसरी गाड़ी भी सैलाब की मार झेल नहीं पाई और बह गई। बेबस लोग सिर्फ सैलाब के तांडव का तमाशा ही देखते रहे।
पूछ में एक बार फिर से बादल फटा। पहाड़ों पर बादल फटा तो नीचे जलजला आ गया। नदी नाले उफान पर बहने लगे। अचानक आए फ्लैट फ्लड में कई महिलाएं और बच्चे फंस गए। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। महज 30 मिनट में गिरे हुए पेड़ों से पुल बनाकर सभी की जान बचाई। पुछ और राजौरी में बीते 48 घंटे में 12 लोगों की जान जा चुकी है। बारिश हुई है। उसकी वजह से उसमें काफी ज्यादा जो है वह पानी आ गया है। उस पानी की वजह से जो है अंदर पूरा राशन भी खराब हो गया है। गुहां भी घुस गया। यह राशन पूरा बर्बाद हो गया।
यह नाला बहुत ज्यादा आया रात को और इधर फ्लड अंदर घुस गया। पूरा राशन बर्बाद हो गया। कुदरत के कहर से हिमाचल प्रदेश भी नहीं बचा है। पहाड़ों पर भारी बारिश और बादल फटने के बाद फ्लैश फ्लड कैसे आता है? आप खुद देख लीजिए।फ्लैट फ्लड की ये तस्वीरें हिमाचल प्रदेश के लाहौल की है। पहाड़ से जब सैलाब आया तो फिर कीचड़, मलबा और पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़ों को अपने साथ बहाता हुआ लेकर चला गया। अब इस पुल को देख सैलाब के प्रहार को यह पुल झेल नहीं पाया और महज 10 मिनट के अंदर ही टूट कर बैठ गया। उत्तराखंड में भी आसमानी आफत का कहर जारी। About Channel ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है।
जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें Zee News is India's most trusted Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World. You can also visit our website at Download our mobile app अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल Watch Live TV Like us on Get latest updates on Telegram