Lucknow, India

NEET केस में महाराष्ट्र की केमिस्ट्री कोचिंग का डायरेक्टर अरेस्ट:cbi को फोन में लीक पेपर मिला, सेंटर पर भी छापेमारी; अब तक 10 गिरफ्तार

Published 18 May 2026 · education

केस में महाराष्ट्र की केमिस्ट्री कोचिंग का डायरेक्टर अरेस्ट: CBI को फोन में लीक पेपर मिला, सेंटर पर भी छापेमारी; अब तक 10 गिरफ्तार नई दिल्ली/मुंबई शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को मंगलवार को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 9 दिन की CBI की कस्टडी में भेजा।

केस में महाराष्ट्र की केमिस्ट्री कोचिंग का डायरेक्टर अरेस्ट: CBI को फोन में लीक पेपर मिला, सेंटर पर भी छापेमारी; अब तक 10 गिरफ्तार नई दिल्ली/मुंबई शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को मंगलवार को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 9 दिन की CBI की कस्टडी में भेजा। NEET पेपर लीक केस में सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी हुई। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को 4 दिन की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया। CBI शिवराज को सुबह दिल्ली लाई और फिर लोकल कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 9 दिन की CBI कस्टडी में भेजा दिया गया। अफसरों के अनुसार, रविवार को CBI की तलाशी के दौरान शिवराज के मोबाइल से NEET का लीक पेपर बरामद हुआ था। CBI के मुताबिक मोटेगांवकर संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो NEET पेपर लीक कराने और आगे फैलाने में शामिल है।

उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर की हासिल की और कई लोगों शेयर कर दिया था। शिवराज के रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस से कई डॉक्यूमेंट्स जब्त CBI ने लातूर में RCC के ठिकानों पर रेड डाली। मोटेगांवकर का लातूर समेत 7 जिलों में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) नाम का कोचिंग सेंटर है। रविवार को CBI ने RCC के मेन ऑफिस पर छापा मारकर कई डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किया। इससे पहले 15 मई को मोटेगांवकर से उसके लातूर स्थित घर पर 8 घंटे पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोचिंग सेंटर का ₹100 करोड़ का टर्नओवर है। CBI का आरोप है कि मोटेगांवकर ने सेंटर में NEET कैंडिडेट्स समेत कई लोगों को हाथ से लिखे नोट्स लीक उपलब्ध कराए। एग्जाम के बाद नोट्स को नष्ट किया गया।

अब तक 10 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 6 महाराष्ट्र से शिवराज का एग्जाम के बाद का VIDEO वायरल शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर का एक वीडियो भी वायरल है। इसमें वो अपने कोचिंग सेंटर की कुछ स्टूडेंट्स से एग्जाम पर चर्चा करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह मराठी में स्टूडेंट्स से एग्जाम के बारे में पूछता है। इस पर एक स्टूडेंट्स बोलती है- हां मॉक टेस्ट वाले सभी सवाल एग्जाम में आए थे। इस मामले में एक नया नाम जुड़ा है। CBI को अब विवेक पाटिल नाम के व्यक्ति की तलाश है। शिवराज की ही गैंग ने विवेक को लीक पेपर उपलब्ध कराया था। साथ ही बड़े कोचिंग माफिया और NTA के कई अधिकारियों की भी मिलीभगत की बात कही जा रही है। CBI को उन लोगों की भी तलाश है, जिन्हें शिवराज ने लिखित पेपर और आंसर की उपलब्ध कराई थी।

यह भी जानकारी सामने आई है कि पुणे से गिरफ्तार केमिस्ट्री प्रो. पीवी कुलकर्णी शिवराज की कोचिंग RCC में पढ़ा चुका है। वीडियो में शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर ने कोचिंग की स्टूडेंट्स से NEET पेपर पर चर्चा की थी। 3 मई को हुई NEET-UG, 12 मई को रद्द NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और रीएग्जाम का फैसला लिया गया।

Read full story on TheBriefWire

Loading…