मैक्सिको के ड्रग माफिया 'अल मायो' जांबादा को अमेरिका में उम्रकैद
मैक्सिको के कुख्यात ड्रग तस्कर और सिनालोआ कार्टेल के प्रमुख नेताओं में शामिल इस्माइल 'अल मायो' जांबादा को अमेरिका की एक अदालत ने उम्रकैद की
मैक्सिको के कुख्यात ड्रग तस्कर और सिनालोआ कार्टेल के प्रमुख नेताओं में शामिल इस्माइल 'अल मायो' जांबादा को अमेरिका की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. 76 वर्षीय जांबादा को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित संघीय अदालत में सुनवाई के दौरान यह सजा सुनाई गई. अमेरिकी जिला न्यायाधीश ब्रायन कोगन ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए जीवनभर जेल में रहने का आदेश दिया.
