हिमाचल: लाहौल-स्पीति में कुदरत का कहर, खांगसर और शुगू में बादल फटने से तबाही, खेतों में घुसा मलबा, मटर-गोभी की फसलें पूरी तरह तबाह
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में खराब मौसम के बीच कुदरत का कहर देखने को मिला है. जिले की गोंदला पंचायत के खांगसर और
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में खराब मौसम के बीच कुदरत का कहर देखने को मिला है. जिले की गोंदला पंचायत के खांगसर और शुगू गांव की पहाड़ियों पर अचानक बादल फटने से भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की ओर आ गया. कुछ ही देर में स्थानीय नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और मलबे ने खेतों, कृषि भूमि और रास्तों को अपनी चपेट में ले लिया. इस आपदा ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया और नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया.
