लाहौल-स्पीति में बादल फटने से तबाही, खेतों में घुसा मलबा और फसलें बर्बाद
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में खांगसर और शुगू गांव की पहाड़ियों पर बादल फटने से भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे आ गया
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में खांगसर और शुगू गांव की पहाड़ियों पर बादल फटने से भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे आ गया.
बाढ़ जैसे हालात में खेत, सड़कें और कृषि भूमि प्रभावित हुई. मटर, गोभी समेत नकदी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं. एक कार भी मलबे
की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई.
