कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर राहत भरा अपडेट आया है. अस्पताल की ओर से सोमवार शाम जारी हेल्थ
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर राहत भरा अपडेट आया है. अस्पताल की ओर से सोमवार शाम जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक, उनके शरीर के जरूरी मानक पूरी तरह स्थिर हैं. हालांकि, ब्लड शुगर अब भी सामान्य से कम है, लेकिन दूसरे जरूरी ब्लड पैरामीटर में सुधार देखा गया है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.
