'मेरा अनशन जारी रहेगा, जब तक...', छात्रों की आवाज संसद तक पहुंचाने पर अड़े सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक ने 23वें दिन भी अपना अनशन जारी रखने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जब तक प्रदर्शन कर रहे युवाओं को सांसदों
सोनम वांगचुक ने 23वें दिन भी अपना अनशन जारी रखने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जब तक प्रदर्शन कर रहे युवाओं को सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं दी जाती या उन्हें अस्पताल में छात्रों से मिलने नहीं दिया जाता, तब तक वह अपना व्रत जारी रखेंगे. वांगचुक ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है.
