कोलकाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध, पुलिस पर पथराव:8 जवान घायल, 40 लोग गिरफ्तार; CM शुभेंदु बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं, ये आखिरी चेतावनी
कोलकाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध, पुलिस पर पथराव: 8 जवान घायल, 40 लोग गिरफ्तार; CM शुभेंदु बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं, ये आखिरी चेतावनी कोलकाता में रविवार को पार्क सर्कस इलाके में सुरक्षाबलों पर हुए पथराव में 6 पुलिसकर्मी और 2 CRPF जवान घायल हो गए। बंगाल के CM शुभेंदु
कोलकाता में अतिक्रमण हटाने का विरोध, पुलिस पर पथराव: 8 जवान घायल, 40 लोग गिरफ्तार; CM शुभेंदु बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं, ये आखिरी चेतावनी कोलकाता में रविवार को पार्क सर्कस इलाके में सुरक्षाबलों पर हुए पथराव में 6 पुलिसकर्मी और 2 CRPF जवान घायल हो गए। बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पुलिसवालों पर हमला और पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा- दोबारा ऐसी घटना होने पर सख्त कार्रवाई करेंगे। श्रीनगर और कश्मीर में पुलिस पर पत्थरबाजी बंद हो चुकी है। मुझे विश्वास है कि बंगाल और कोलकाता में भी यह बंद होगी। दरअसल कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में बड़ी संख्या में लोग अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़ को हटाने पहुंची, तो पथराव शुरू हो गया। मामले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोलकाता के तिलजला इलाके में पिछले हफ्ते एक फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। पार्क सर्कस में जुटे लोग इसी का विरोध कर रहे थे। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… प्रदर्शन कर रहे युवकों को समझाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थीं। विरोध कर रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवक को हिरासत में लिया। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बल तैनात किए गए है। ममता बोलीं- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता पूर्व सीएम और TMC प्रमुख बनर्जी ने X पर लिखा- बंगाल बुलडोजर राजनीति में यकीन नहीं करता। टैगोर और नेताजी की धरती पर आम नागरिकों के खिलाफ डर, बल और तोड़फोड़ के जरिए शासन नहीं चलाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि घरों से लेकर फेरीवालों के ठेलों तक, गरीब राजनीतिक अहंकार की कीमत चुका रहे हैं। आज जो हो रहा है, वह उन लोगों की जिंदगी पर हमला है। सरकार इंसानों से ज्यादा दिखावे की परवाह कर रही है। CPI ने कहा- BJP को सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए CPI महासचिव डी राजा ने कहा कि बंगाल में बहुत कुछ हो रहा है। हमने चुनाव बाद हिंसा देखी। अब बुलडोजर का इस्तेमाल देखा। चुनाव खत्म हो चुके हैं। लोगों ने जो जनादेश दिया है, उसी के मुताबिक सरकार को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि BJP को अपनी सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। जो भी किया जाए, वह संविधान के अनुरूप हो और संवैधानिक मर्यादा बनी रहे। BJP विधायक बोले- बुलडोजर नीतियों पर भी चलता है हावड़ा में बुलडोजर कार्रवाई पर BJP विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि बुलडोजर सिर्फ घरों पर नहीं, नीतियों पर भी चलता है।
यह TMC की गलत प्रथाओं के खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है और कानून के तहत ही होगा। आसनसोल में पुलिस चौकी पर पथराव हुआ था बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद 15 मई की रात भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया था। पुलिस ने जवाब में लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया था। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई थी।