'छात्र घसीटे जा रहे, पेपर लीक के गुनहगार आजाद', राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा वार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास का सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री बताते हुए आरोप लगाया कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचा रहे हैं.
राहुल गांधी ने दावा किया कि देशभर में 152 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक हुए हैं, जिससे करीब 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि
इतने बड़े संकट के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है.
