रामोल ब्लास्ट में 10वीं मौत, आरोपियों संग पुलिस ने कराया क्राइम सीन रीक्रिएशन
अहमदाबाद के रामोल स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को सात दिन की रिमांड पर लेकर घटनास्थल का क्राइम सीन
अहमदाबाद के रामोल स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को सात दिन की रिमांड पर लेकर घटनास्थल का क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया. इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जबकि कांग्रेस ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है.
