सूरत डिमोलिशन केस: हाई कोर्ट की सरकार को फटकार, पूछा- कर्मचारी सस्पेंड हुए तो कमिश्नर पद पर क्यों?
गुजरात हाई कोर्ट ने सूरत के नासिरनगर इलाके में हुए अवैध डिमोलिशन (तोड़-फोड़) मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर
गुजरात हाई कोर्ट ने सूरत के नासिरनगर इलाके में हुए अवैध डिमोलिशन (तोड़-फोड़) मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर पर कड़ी नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि सरकार हाई कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश न करे. इसके साथ ही सवाल उठाया कि जब नगर निगम के छोटे कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया, तो कमिश्नर अब तक अपने पद पर कैसे हैं?
