योगी सरकार की नीतियों से लेदर इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट 7 हजार करोड़ के पार
कभी चुनौतियों और पलायन की मार झेलने वाला उत्तर प्रदेश का लेदर उद्योग अब नई रफ्तार पकड़ता दिख रहा है. योगी सरकार की लेदर एंड
कभी चुनौतियों और पलायन की मार झेलने वाला उत्तर प्रदेश का लेदर उद्योग अब नई रफ्तार पकड़ता दिख रहा है. योगी सरकार की लेदर एंड फुटवियर पॉलिसी, 85 फीसदी तक लैंड सब्सिडी, मशीनरी पर सहायता और बेहतर कारोबारी माहौल की वजह से निवेश, एक्सपोर्ट और रोजगार तीनों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
