जगन्नाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन का फर्जी दावा: वेबसाइट के खिलाफ मामला दर्ज, प्रशासन बोला- सतर्क रहें श्रद्धालु
एसजेटीए ने 'ईओडिशा' नामक एक पोर्टल के खिलाफ सिंहद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि यह पोर्टल पैसे लेकर मंदिर में विशेष
एसजेटीए ने 'ईओडिशा' नामक एक पोर्टल के खिलाफ सिंहद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि यह पोर्टल पैसे लेकर मंदिर में विशेष दर्शन कराने का दावा कर ओडिशा के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहा था। विशेष कार्याधिकारी (सुरक्षा) हेमंत कुमार पाधी ने शिकायत में कहा, "श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी में भुगतान लेकर वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही एसजेटीए ने किसी व्यक्ति या संस्था को इस तरह के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति दी है।"शिकायत में कहा गया, "'ईओडिशा' की ओर से प्रसारित किया गया यह पूरी तरह फर्जी है और आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे ऐसे किसी भी पर भरोसा न करें।" सेंट्रल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सत्यजीत नाइक ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा, "वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था या नियम बिल्कुल नहीं है।" अधिकारियों के अनुसार, संबंधित पोर्टल ने सोशल मीडिया पर ऐसे प्रसारित किए थे, जिनमें दावा किया गया था कि एक अगस्त से भुगतान के बदले मंदिर में आसान और विशेष प्रवेश की "नई सुविधा" उपलब्ध कराई जाएगी।छतीसा नियोग (सेवायतों की शीर्ष संस्था) के अध्यक्ष जनार्दन पत्ताजोशी महापात्र ने भी स्पष्ट किया कि मंदिर में सामान्य या वीआईपी प्रवेश के लिए कोई ऑनलाइन टिकट व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश या देश के किसी भी हिस्से से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन के लिए सामान्य कतार में ही खड़ा होना होगा।" पुलिस महानिरीक्षक सत्यजीत नाइक ने बताया कि श्री गुंडिचा मंदिर में आयोजित होने वाले 'हेरा पंचमी' अनुष्ठान के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
