Maharashtra: रायगढ़ में पेशवाकालीन वीरेश्वर मंदिर में 40 लाख की चोरी, शिवलिंग का 17KG चांदी का कवच ले गए चोर
मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के खोपोली में स्थित ऐतिहासिक पेशवाकालीन भगवान वीरेश्वर मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नकाबपोश चोर
मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के खोपोली में स्थित ऐतिहासिक पेशवाकालीन भगवान वीरेश्वर मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नकाबपोश चोर शिवलिंग पर चढ़ा करीब 17 किलो वजनी चांदी का कवच चोरी कर ले गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
खोपोली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
