शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी नर्सों से मारपीट, 20 पर FIR
Uttar Pradesh News: शाहजहांपुर पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रेनी नर्सों पर हुए हमले के मामले में देर रात एक पिता, उसके बेटे
Uttar Pradesh News: शाहजहांपुर पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रेनी नर्सों पर हुए हमले के मामले में देर रात एक पिता, उसके बेटे और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब लता सिंह नाम की महिला के परिजनों को लगा कि एक ट्रेनी नर्स मरीज का वीडियो बना रही है.
इसी शक में परिजनों ने नर्स के बाल खींचे और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को बुलाकर डायलिसिस यूनिट में तोड़फोड़
की और नर्सों पर हमला कर दिया.
