सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों हटाया? दिल्ली HC में सुनवाई शुरू
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराने के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. वांगचुक की पत्नी
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराने के मामले में सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की ओर से दाखिल याचिका में उन्हें दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर करने की मांग की गई. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि कोर्ट के आदेश का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया.
