न घर, न कार, जीरो बैंक बैलेंस...फिर भी क्यों खुश है ये शख्स
सोशल मीडिया पर जब लोग अपनी महंगी गाड़ियों, आलीशान घरों और लग्जरी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे
सोशल मीडिया पर जब लोग अपनी महंगी गाड़ियों, आलीशान घरों और लग्जरी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हैं, तब एक शख्स की सादगी और ईमानदारी से भरी पोस्ट ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा है. आमतौर पर 35 साल की उम्र तक आते-आते लोग सेटल न होने की नाकामियों को देखकर परेशान होने लगते हैं, लेकिन इस शख्स ने यह बताया है कि जिंदगी को देखने का नजरिया बदल जाए, तो असली सुकून कहां मिलता है.
