'राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'राजनीतिकरण न करें', SC ने अगली तारीख दी
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन केस पर विस्तृत सुनवाई अगले हफ्ते के लिए टाल
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन केस पर विस्तृत सुनवाई अगले हफ्ते के लिए टाल दी गई.
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने जांच की मौजूदा स्थिति पर जानकारी ली. साथ ही कहा कि इस
मामले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. अदालत का मकसद सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि जांच अपने सही अंजाम तक पहुंचे.
