कार में जिंदा जले दो युवक, कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली नंबर की एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला
कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दिल्ली नंबर की एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गई. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई.
कानपुर देहात के डेरापुर थाना इलाके का यह मामला है. मृतकों की पहचान ओम शुक्ला-पुत्र राजीव शुक्ला निवासी बर्रा (कानपुर नगर) और गुरप्रीत सिंह ढिल्लो-पुत्र अजीत सिंह ढिल्लो, निवासी मेहरबान सिंह का पुरवा (कानपुर नगर) के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर सीओ डेरापुर, थाना प्रभारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू
पाया गया, लेकिन तब तक कार के अंदर दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी.
