केरल के चर्चित नेन्मारा डबल मर्डर केस में दोषी को फांसी की सजा
केरल के पलक्कड़ जिले के चर्चित नेन्मारा डबल मर्डर केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. पलक्कड़ की अतिरिक्त सत्र अदालत ने 61 वर्षीय
केरल के पलक्कड़ जिले के चर्चित नेन्मारा डबल मर्डर केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. पलक्कड़ की अतिरिक्त सत्र अदालत ने 61 वर्षीय चेंथमारा को दोहरे हत्याकांड का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह मामला जनवरी 2025 में हुई दोहरी हत्या से जुड़ा है, जिसने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी.
