सरसों का तेल या सूरजमुखी का तेल...कौन सा कुकिंग ऑयल बेहतर?
Mustard Oil Vs Sunflower Oil: खाना बनाने के लिए कुकिंग ऑयल चुनना एक काफी मुश्किल काम है क्योंकि मार्केट में कई तरह के तेल मौजूद
Mustard Oil Vs Sunflower Oil: खाना बनाने के लिए कुकिंग ऑयल चुनना एक काफी मुश्किल काम है क्योंकि मार्केट में कई तरह के तेल मौजूद हैं. ऐसे में अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा तेल बेस्ट है.
क्या आप भी इस दुविधा में हैं कि सरसों का तेल इस्तेमाल करें या रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल? तो चलिए, आज इस बारे में जानते हैं कि कौन सा तेल इस्तेमाल के लिए अधिक फायदेमंद है.
लेकिन उससे पहले एक जरूरी बात समझ लीजिए. चाहे आप कोई भी तेल इस्तेमाल करें, कैलोरी के मामले में सब लगभग एक जैसे होते हैं. 15 ml तेल यानी एक चम्मच में आपको करीब 135 कैलोरीज मिलती हैं क्योंकि ये सब प्योर फैट हैं.
तो सेहत का असली खेल कैलोरीज में नहीं, बल्कि तेल की क्वालिटी और उसके पोषक तत्वों में छिपा है.
