एक लाख में एक महीने के मासूम का सौदा, पुलिस ने किया बरामद
तेलंगाना के महबूबनगर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महीने के मासूम बच्चे को उसके माता-पिता
तेलंगाना के महबूबनगर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महीने के मासूम बच्चे को उसके माता-पिता ने कथित तौर पर एक लाख रुपये में बेच दिया. पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्चे को खरीदार के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया है. फिलहाल, बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की देखरेख में सौंप दिया गया है, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है.
