ठाणे जिमखाना में युवक की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में मौजूद एक मशहूर जिमखाना में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में मौजूद एक मशहूर जिमखाना में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई.
घटना के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है, हालांकि अभी सभी पहलुओं की जांच जारी है. पुलिस ने मौके
से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज के साथ तकनीकी डेटा की भी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही
मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.
