ट्रेनी IPS ने दोस्त के घर पी लिया जहर, आत्महत्या की कोशिश की आशंका
हैदराबाद में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी को कथित तौर पर ज़हर पीने की आशंका के बाद एर्रागड्डा स्थित जयंत अस्पताल में भर्ती कराया
हैदराबाद में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी को कथित तौर पर ज़हर पीने की आशंका के बाद एर्रागड्डा स्थित जयंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह रविवार शाम मोती नगर में एक दोस्त के घर गए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई. हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि मामला आत्महत्या के प्रयास का है या कुछ और?
