'मैं तुम्हारी वजह से गई', बंगाल वापसी को BJP से जोड़ रहे लेफ्ट पर बरसीं तसलीमा
निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने अपने आगामी कोलकाता दौरे को बीजेपी या आरएसएस से जोड़ने के पश्चिम बंगाल के वामपंथी नेताओं के आरोपों को
निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने अपने आगामी कोलकाता दौरे को बीजेपी या आरएसएस से जोड़ने के पश्चिम बंगाल के वामपंथी नेताओं के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. तसलीमा ने वामपंथी नेताओं के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें केरल में सम्मान मिला जबकि कोलकाता में विरोध का सामना करना पड़ा.
